राजनांदगांव अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन मतदान दिवस 12 अप्रैल को शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए सभी मतदान केन्द्रों में सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिनमें सतत चौकसी के लिए 150 मतदान केन्द्र मेंं लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा नियंत्रण रखा जाएगा। 50 मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय शासन, केन्द्रीय उपक्रम के अधिकारियों, कर्मचारियों को माइक्रो आब्र्जवर के रूप में मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। मतदान केन्द्रों में सतत निरीक्षण व निगरानी की व्यवस्था की गई है। 91 मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारियों को स्टिल कैमरा उपलब्ध कराया गया है। जिससे महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी कर सकेंगे। इससे यहां होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 155 संवेदनशील, अति संवदेनशील एवं राजनैतिक संवेदनशील मतदान केन्द्र है। जहां वेबकास्टिंग अथवा माइक्रो आब्जर्वरों के माध्यम से मतदान पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित कमार बच्ची को मिला नया जीवन
शासकीय बालिका गृह की बच्ची की जान बचाने मुख्यमंत्री की फिर दिखी संवेदनशीलता महिला बाल विकास मंत्री के पत्र पर इलाज के लिए 3.86 लाख रूपए की दी स्वीकृति नियमों को शिथिल कर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हुआ ऑपरेशन रायपुर, 20 जुलाई 2022/बालिका गृह में रह रही विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की बिन […]
कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया
दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर दौरा एवं मॉनिटरिंग किया जा रहा है। उन्होंने विकासखंड गीदम अंतर्गत हारम और बालपेट पहुंच वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की बनी स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को प्रभावित […]
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण’
दुर्ग, फरवरी 2024/ दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में किसानों एवं उद्यमियों के विशेष मांग पर मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर.बी.सिंह के […]