राजनांदगांव , अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत खैरागढ़ के सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के वोट का महत्व होता है। लोकतंत्र के पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सभी व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। यहां 2 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जो महिला मतदाताओं के लिए आरक्षित रहेगा। संगवारी मतदान केन्द्र में केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 3 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था की गई है। आज मतदान दलों को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम में सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना होकर मतदान केन्द्र पहुंच गए हैं।
श्रमिकों के लिए मतदान दिवस पर अवकाश घोषित
राजनांदगांव , अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए कारखाना अधिनियम 1948 एवं छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखाना अधिनियम 1948 एवं छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, कारोबार व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के दिन 12 अप्रैल 2022 को अवकाश घोषित किया गया है। श्रमपदाधिकारी ने बताया कि सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरन्तर प्रक्रिया के अन्तर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।
कलापथक दल द्वारा निर्वाचन में सहभागिता बनाने के लिए
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
राजनांदगांव ,अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए शासकीय कलापथक दल समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव के कलाकारों के द्वारा निर्वाचन में सहभागिता के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनों खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहसपुर, मंदुराकुही, पदमावतीपुर में किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से एक वोट की महत्ता के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही मतदान केन्द्र पर दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए फोटो युक्त मतदाता पर्ची की व्यवस्था होने संबंधी जानकारी भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव के साथ-साथ ग्राम के सभी महिला, पुरूष सहित दिव्यांगजन, बुजुर्गों ने मतदान की महत्ता को समझा साथ ही अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लिया।