धमतरी अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ योग आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण ने जिला शिक्षा अधिकारी, आयुक्त नगर निगम तथा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष श्रेणी में अलग-अलग तीन आयु वर्गों में सम्पन्न कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति गूगल फॉर्म की लिंक पर क्लिक कर आवेदन 20 अप्रैल तक अपना पंजीयन करा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने इसके लिए पूर्व में पंजीयन करा लिया है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बताया गया है कि कार्यक्रम के तहत सूर्य नमस्कार 26 अप्रैल को सुबह 6.00 से 7.30 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम साइंस कॉलेज परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय परिसर में स्थित कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
रायपुर के क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में हजारों मरीजों का सफल इलाज
अत्याधुनिक उपचार सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करती है उपचार विश्व कैंसर दिवस पर 4 फरवरी को ‘कैनेथान-2023‘ का आयोजन रायपुर. 3 फरवरी 2023. राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान ने पिछले 21 वर्षों में हजारों मरीजों को नई जिंदगी दी है। यहां विभिन्न तरह के […]
महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसम्बर को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 10ः30 बजे से
बीजापुर दिसम्बर 2024/sns/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के […]
उपमुख्यमंत्री ने दीपावली पर सहसपुर लोहारा में रखी विकास की नींव, करोड़ की लागत से होगा नगर का विकास
उपमुख्यमंत्री ने दीपावली पर लोहारा नगर पंचायत को दी 2 करोड़ 7 लाख रूपए की विकास कार्यों की सौगात दी कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में जनता की उम्मीदों के अनुरूप 2 करोड़ 7 लाख 51 हजार रुपये की […]