रायपुर, 16 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 17 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि डॉ. राधाकृष्णन जी ने एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने जीवन में भी शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को निभाया। वे शिक्षा को एक मिशन मानते थे। उन्होंने समाज, धर्म और दर्शन का गहरा अध्ययन किया और कई पुस्तकें लिखीं। डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन अपने पीछे ज्ञान और शिक्षा की अमूल्य धरोहर छोड़ गए हैं। उनके ज्ञानमूल्य भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बेंच का किया गया आयोजन
बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों की हुई सुनवाई कोरबा 21 जून 2023/राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में आकांक्षी जिला कोरबा अंतर्गत आकांक्षी विकासखंडों कोरबा व पोंडी उपरोड़ा तथा जिले के बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों से संबंधित विभिन्न प्रकार के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना
रायपुर,3 फरवरी 2024/ नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा […]
पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र में संशोधन
अम्बिकापुर, जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 25 जून 2023 को पी. पी. एच.टी. प्रवेश परीक्षा (पीपीएचटी23) आयोजित की जा रही है। इस संबंध में नियंत्रक, व्यापम ने बताया है कि जिला सरगुजा, अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1105-गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल लखनपुर, अम्बिकापुर में परीक्षा आयोजित करना संभव […]