छत्तीसगढ़

लोगों को लू से बचाव करने का सुझाव

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2022/ कोविड-19 संक्रमण से जनसमुदाय को बचाने हेतु समस्त शासकीय अमला विशेषकर स्वास्थ्यकर्मी पुरी क्षमता से अपने कार्यों में लगे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों को लू के प्रकोप से बचाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए हैं।
इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के साथ लू से बचाव की जानकारी प्रचार माध्यमों से देना सुनिश्चित करें। शासकीय तथा गैर शासकीय अमले पर लू के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक प्रयास करें। उन्हें ओ.आर.एस., ग्लूकोज सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं। जनसामान्य को लू से बचाव हेतु अपनायी जाने वाली सावधानी का प्रचार-प्रसार किया जाए। संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक औद्योगिक संगठनों के समन्वय से स्थानीय स्तर पर योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन सुनिश्चित की जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से  सार्वजनिक स्थलों में लू से बचाव हेतु पर्याप्त छायादार स्थल की व्यवस्था की जाए। आवश्यकतानुसार इन स्थलों को शीतल रखने की व्यवस्था की जाए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा के कार्यों में लगे श्रमिकों के कार्यस्थल पर छाया की व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें शीतल जल प्रदाय की जाए।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से समस्त शासकीय अस्पतालों में लू से बचाव व इससे प्रभावित व्यक्तियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाईयों का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। लू से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के लिए चिकित्सालय में अलग चिकित्सा वार्ड की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *