जांजगीर चाम्पा, अप्रैल, 2022/ सर्व फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जाँजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार विकासखण्ड पामगढ़ के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 03 मई , दिन मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा । जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी-मुड़पार विकासखण्ड-पामगढ़ पर आकर कोविड के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि रूपए 50,000 नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
राजनांदगांव अप्रैल 2022। सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में सत्र 2022-23 के लिए एलकेजी के 30 सीट पर प्रवेश के लिए ऑफलाईन फॉर्म का वितरण 10 मई 2022 तक प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश के लिए इच्छुक बच्चों के अभिभावक निर्धारित तिथि व समय […]
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कवर्धा, 10 अगस्त 2023। स्वीप के तहत अब शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी लोकतंत्र में सहभागिता निभाने नागरिकों को जागरूक कर रहें हैं। जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम छिरपानी पंडरिया की स्व सहायता समूह के महिलाओं ने गांव में रैली निकाल कर […]
मत्स्य पालन से बदली रामेश्वर की जिंदगी
मछली पालन से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रामेश्वर व्यतीत कर रहे एक खुशहाल जीवन कोरबा 18 मई 2023/ प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आदमनी बढ़ाने के नए द्वार खोल दिए है। राज्य शासन ने मछली पालन के माध्यम से किसानों को भरपूर आमदनी होने […]