जांजगीर चाम्पा,अप्रैल, 2022/ सर्व फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी करनौद विकासखण्ड-बम्हनीडीह के कटहल फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी दिनांक 29 अप्रैल, दिन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर कटहल फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम एवं शर्ते तथा कटहल फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी करनौद, विकासखण्ड बम्हनीडीह पर आकर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि रूपए 3,000 नगद जमा कर कटहल फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 602.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 8 अक्टूबर 2022 तक 602.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 8 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 777.4 मिलीमीटर, दरिमा में 460.8 मिमी, लुण्ड्रा में 531.7 मिमी, सीतापुर में 612.9 मिमी, लखनपुर में 606.7 मिमी, उदयपुर में 574.1 मिमी, […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी तक
जांजगीर-चांपा, 9 जनवरी 2022/ जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 30 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) कर सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 10 फरवरी और सैक्शन ऑडर […]