मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही बरतने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति मेनका प्रधान ने तहसील लोरमी के हल्का नंबर 26 के पटवारी श्री नागेन्द्र मरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रधान ने बताया कि पटवारी श्री नागेन्द्र मरावी द्वारा आवेदक श्री संतोष पिता श्री जरहु ग्राम बोड़तराकला तहसील लोरमी से किसान किताब बनाने हेतु अनुधिकृत रूप से राशि ली गई। इस संबंध में पटवारी श्री मरावी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओं नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पटवारी श्री मरावी का मुख्यालय कानूनगो शाखा तहसील लोरमी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना
गौवंश को गुड़ और खिचड़ी खिलाकर व्यक्त की अपनी कृतज्ञता मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा रायपुर 02 नवंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस […]
बच्चों को अध्ययन के लिए किया प्रेरित
राजनांदगांव , अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिले में दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों के हित में किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए दिव्यांगजन शिक्षण-प्रशिक्षण सहपुर्नवास केन्द्र सामथ्र्य, अभिलाषा, श्री भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणानुरूप विधायक श्री मंडावी ने सड़क दुर्घटना में घायल मीडिया प्रतिनिधी श्री विशाल गोमास के ईलाज हेतु सौंपी 2 लाख रूपए सहायता राशि का चेक
बीजापुर 29 मार्च 2022- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के सड़क दुर्घटना में घायल मीडिया प्रतिनिधी श्री विशाल गोमास के बेहतर उपचार हेतु 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा कर संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास […]