कवर्धा, मई 2022। छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों के तहत इस वर्ष पहली अक्ती त्यौहार,अक्षय तृतीया को माठी पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। कवर्धा के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला प्रशासन एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में 3 मई 2022 को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने अक्ती त्यौहार पर विविधत माटी पूजा किया और बीज की बुआई भी की। उन्होने बैल नागर का विधिवत पूजा भी किया और आने वाले खरीफ सीजन में अच्छी फसल की कामना करते हुए छत्तीसगढ़़ राज्य की समृद्धि और किसानों की प्रगति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होने उपस्थित सभी किसानां और समूह की महिलाओं को माटी के संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई।
पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्रकार ने कहा कि सभी शुभ कार्यों के आरंभ से पहले माटी-धरती की पूजा करना छत्तीसगढ़ की संस्कृति में शामिल है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अक्ती त्यौहार छत्तीसगढ़ में सदियों में मनाई जा रही है, लेकिन इस त्यौहार को विश्ेष रूप से माटी पूजा दिवस के रूप देकर छत्तीसगढ़ महतारी और किसानों का मान बढ़ाया है। इस अवसर विधायक श्रीमती ममता चन्द्रकार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का संदेश का वाचन किया। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। धरती माता हमारी माता है। इस भुईयां को माता का रूप में हम सब पूजते है। इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें अपने खेतों,बगीजां, और घरों में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि विगत कुछ वषों से लगातार रसायनिक खाद के उपयोग से भूमि, जल और कृषि उत्पादकता को नुकसान पहुंचा है, इसके प्रति हम सबको सचेत कर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ पानी, शुद्ध हवा और उपजाऊ मिटटी बनाएंगे इसके लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। विधायक श्रीमती चन्द्राकर ने वृक्षारोपण भी किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में स्थापित समन्वित कृषि प्रणाली का भ्रमण किया। इस दरम्यान वर्मीकम्पोस्ट में जैव उर्वरक का इनरिचमेंट का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ठ, जनपद कृषि सभापति श्री भरत लाल बंसे, उपसंचालक कृषि, श्री एम.डी डड़सेना, सहायक संचालक उद्यान, श्री आर. एन. पाण्डेय एवं अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा श्री आशीष ठाकरे, सरपंच श्री नंदराम पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ठ ने अक्ती तिहार के छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया। कृषकों को जानकारी देते हुए कहा कि यह त्यौहार सदियों से मनाया जा रहा है और यह हमारे मुख्य त्यौहारो मे से एक है। इस दौरान उन्होने भारत सरकार द्वारा कवर्धा जिले को ड्रोन तकनीक से जोड़ने के लिए जिले के कृषकों को बधाई दी एवं कहा कि इस तकनीक के उपयोग से विभिन्न तरह कीट, बिमारियों के नियंत्रण में आसानी होगी।
जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को दर्शाती है। किसानों एवं महिला समूहो के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने में गौठानों की अहम भूमिका है। वर्तमान में रासायनिक खेती के कारण अनेक दुष्प्रभाव मानव जीवन में पड़ रहा है। जिसे जैविक खेती के द्वारा दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की एक दिशा प्रदान करती है। प्राकृतिक खेती से बाहरी आदानो पर किसानों की निर्भरता को कम करने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक आशाजनक साधन है। सरकार पारंपरिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की उपयोजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमति ममता चंद्राकर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा अंगीकृत किए गये 10 गौठान ग्राम राजानवागांव, छांटा झा, बम्हनी, छिरहा, आंछी, सिंघनपुरी, कुटकीपारा,बांझी मौहा, कान्हाभैरा, इरिमकसा गौठानों समिति के सदस्यों को कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा उत्पादित चारा बीज किट, सब्जी बीज किट, फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के 4 आदर्श गौठानों को गौठान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यो में उत्कृष्ठ होने के कारण गौठान ग्राम राजानवागांव, बम्हनी, आंछी, बोड़तरा खुर्द को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा मिनी किट, स्प्रेयर पंप एवं मछली पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स, तराजू एवं मछली जाल एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, कृषक स्वसहायता समूहों के महिलाओ, एवं गौठान समिति के अध्यक्ष, सदस्य सहित किसानों ने भाग लिया।
