मुंगेली, मई 2022// जिले के बी. आर. साव. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय के बी. आर. साव. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुंगेली (हिन्दी माध्यम) को चयनित किया गया। इस विद्यालय में पूर्व की भांति कक्षा 6 वीं से 12वीं तक सभी कक्षाएं एवं संकाएं की निःशुल्क पढ़ाई होगी।
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को कक्षा 6वीं तथा कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय प्राचार्य बी. आर. साव. शा. उत्कृष्ट(हिन्दी माध्यम) विद्यालय मुंगेली से 13 मई तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्राप्त कर और 16 मई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शाला में प्रवेश शासन द्वारा दिए गए नियम एवं निर्देेशानुसार प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगी।