महासमुंद , मई 2022/ माननीय श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के दूरभाष 07723-222939 अथवा सिविल न्यायालय सरायपाली / पिथौरा/बसना स्थित तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली, तालुका विधिक सेवा समिति बसना एवं तालुका विधिक सेवा समिति पिथौरा में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एसपी ने लगाए चैके छक्के
जगदलपुर फरवरी 2022/ खेलकूद सहित विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जुटने वाले ग्रामीणों को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य से आज गिरोला में आयोजित युवोदय मंडई में युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कलेक्टर श्री रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा ने जमकर चौके छक्के लगाए ।गिरोला में आयोजित युवोदय मंडई […]
पोषण आहार से मात्र तीन माह में झाफल की नन्हीं बच्ची हुई सुपोषित
मुंगेली, 20 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री राहुल देव मार्गदर्शन में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को दिए जा रहे पोषण आहार का सार्थक परिणाम दिख रहा है। कई कुपोषित बच्चें जहां सुपोषित हो रहे हैं। वहीं खानपान के प्रति लोगो […]
प्राकृतिक आपदा से मृत्यु, आर.बी.सी. 6-4 के तहत 1 लाख रुपए की अनुदान राशि मंजूर
रायपुर 24 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। पेंशनबाड़ा रायपुर से मृतक सलीम ख़ान की पत्नी श्रीमती अमीना ख़ान को एक लाख रुपये की […]