महासमुंद , मई 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी 2022 की प्रवेश परीक्षा रविवार 22 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में पी.ई.टी. की प्रवेश परीक्षा प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा दोपहर 02ः00 बजे से शाम 05ः15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। जिसमें पी.ई.टी. में 401 तथा पीपीएचटी में 865 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री निलेेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परिवहन अधिकारी/ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया को परीक्षा केन्द्र 2301 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के लिए, जिला पंजीयक राजस्व श्री दीपक मंडावी को परीक्षा केन्द्र 2302 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री एम.जी. सतीश नायर को परीक्षा केन्द्र 2303 महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें तहसीलदार श्री प्रेमूलाल साहू, व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगड़े को परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।