छत्तीसगढ़

जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में जून माह के लिए

धमतरी 20 मई 2022/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह जून हेतु कुल 551 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 888 प्राथमिक स्कूलों के लिए 271 कि्ंवटल 80 किलोग्राम और 456 माध्यमिक स्कूलों के लिए 279 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 109 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 42 क्विंटल 70 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 66 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। ज्ञात हो कि धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलां में से नगरनिगम धमतरी के 54 स्कूलों में स्वयंसेवी संस्था को 5 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया। इनमें 34 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1 क्विंटल 50 किलोग्राम और 20 माध्यमिक स्कूलों में 4 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 304 स्कूलों के लिए 175 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 185 प्राथमिक स्कूलों के लिए 80 क्विंटल 30 किलोग्राम और 119 माध्यमिक स्कूलों के लिए 87 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 55 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 24 क्विंटल 70 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 30 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 204 क्विंटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 114 क्विंटल 60 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 90 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *