रायपुर 31 मई 2022/बरसात से पहले बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एस.डी.आर.एफ.) रायपुर द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। लगभग 2 घण्टे के अभ्यास में डाईविंग स्कूबा, अण्डर वाटर कैमरे के द्वारा 20 से 25 फीट गहराई की स्थिति का जायजा और तैराकी कौशल का अभ्यास किया गया।
एस.डी.आर.एफ. प्रभारी श्रीमति अनिमा एस. कुजूर ने बताया कि नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ. के महानिदेशक के आदेशानुसार बाढ, आपदा, बचाव कार्य का अभ्यास प्रारम्भ कर दिया गया है। इस प्रकार का अभ्यास प्रत्येक 15 दिन में किया जायेगा। इस कड़ी में नवा रायपुर स्थित झांझ जलाशय में आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में एस.डी.आर.एफ. के 30 जवानों ने हिस्सा लिया, इसमें 3 फाईवर मोटर बोट, 1 रबर मोटर बोट, ओ.बी.एम. युक्त मॉकड्रिल किया गया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में आई बाढ़ में एस.डी.आर.एफ. के जवानों द्वारा जिला मुगंेली, बलौदाबाजार, बेमेतरा और रायपुर जिले के परसुलीडीह, सडड्, तथा बीरगांव आदि जगहों में कुल 370 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि एस.डी.आर.एफ के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा बचाव कार्य के साथ-साथ आगजनी, चक्रवात, भूकंप जैसे प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं में भी रेस्क्यू का कार्य किया जाता है।
रागनी की पढाई में नही आयेगी बाधा, आश्रम में रहकर पूरी करेगी आगे की पढ़ाई कोरबा, सितम्बर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा की त्वरित पहल से बालिका रागनी कंवर का कन्या आश्रम में एडमिशन हो गया है। कक्षा पांचवी में एडमिशन हो जाने से अब रागनी कन्या आश्रम में रहकर अपने आगे की पढ़ाई बेफिक्र होकर […]
उपार्जित धान का जीरो शॉर्टेज के साथ पूरा उठाव किया गया धमतरी, 04 मार्च 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 74 सहकारी समितियों के 98 धान उपार्जन केन्द्रों में एक लाख 17 हजार 843 किसानों से चार लाख 53 हजार 29 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया गया है। जिला विपणन […]
जगदलपुर, 06 अप्रैल 2022/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 जगदलपुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा नदी, तालाब, डबरी नालों को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक दलपत सागर के समीप किया गया और लोगों से जल को संरक्षण करने व साफ रखने की अपील भी की गई। अशुद्ध जल से होने वाले बीमारियों […]