मुंगेली , मई 2022// राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कला जत्था दल के द्वारा नाट्य, नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणजन जागरूक होकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। इसी कड़ी में आज मया के छांव नाचा जत्था दल द्वारा मुंगेली विकासखंड के ग्राम कंतेली और अमरटापूधाम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पहुंचकर कला जत्था दल द्वारा आयोजित नाट्य, नृत्य, गीत व संगीत का आनंद लिया। वहीं शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए। कला जत्था दल के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई और ग्रामीणों को लाभ उठाने प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है। जहां मया के छांव कला जत्था दल और इंदु फाउंडेशन रायपुर द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने पदक प्राप्त खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कोरबा 11 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा उपस्थित थे।पदक प्राप्त खिलाड़ी समीर […]
गुरुवाईनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे ने शासन को 91 लाख से अधिक का पहुंचाया नुकसान फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा – कलेक्टर मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रामदास बंजारे ने […]