मुंगेली ,जून 2022// जिले में बैगा आदिवासी युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में 30 आदिवासी महिलाओं और 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज आदिवासी छात्रावास में संचालित कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आदिवासी महिलाओं और युवाओं से रूबरू होते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा आदिवासी वर्ग के लोगों को स्वरोजगार उपलबध कराने हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की समझाईस दी। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही धान बाई एवं कौशल्या ने बताया के उनके द्वारा बास हेंडिक्राफ्ट सामग्री तैयार करने का कार्य सीख रही हैं। इस कार्य से उन्होंने खुश होने की जानकारी दी। जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बैगा आदिवासियों के विकास एवं आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम 30 बैगा युवाओं को इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक साल्यूशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं महिला स्व सहायता के 30 आदिवासी महिलाओ को बांस हेंडीक्राफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के लगातार समीक्षा के बाद गोधन न्याय योजना की प्रगति में आई तेजी
कलेक्टर ने अधिकारियों को गौठान में जाकर निरीक्षण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की विकासखंडवार गहन समीक्षा की, दिए निर्देश कवर्धा, 23 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के लगातार समीक्षा और सख्त निर्देश के बाद गोधन न्याय योजना की प्रगति में तेजी आई है। पिछले बैठक के दौरान कलेक्टर श्री […]
मुख्यमंत्री से जिला बौद्ध (महार) महासभा कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर, 29 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में जिला बौद्ध (महार) महासभा कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बौद्ध (महार) समाज के सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने सहित समाज की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। […]
हितग्राही प्रतिमाह उचित मूल्य दुकान से कर रहे राशन का उठाव
कवर्धा, दिसम्बर 2022। जिला खाद्य अधिकारी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम जमुनिया के संबंध में खाद्य निरीक्षक कवर्धा को निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान, जय सतनाम महिला स्व. सहायता समूह जमुनिया आईडी 572001091 कुल वर्तमान में प्रचलित राशिनकार्ड […]