जगदलपुर , जून 2022/ समस्त शासकीय, अशासकीय आई.टी.आई. महाविद्यालय विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलीटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आॅनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में संचालित समस्त पोस्ट मैट्रिक स्तर के शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ेबीवसंतेीपच हवअण्पद पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। इस पोर्टल में पंजीयन के पश्चात आवेदन की शेष जानकारी हेतु छ.ग. राज्य पोर्टल उजरूध्ध्चवेजउंजतपबेबीवसंतेीपचण्बहण्दपबण् पदध् में आवेदन करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार पक्षी सर्वेक्षण
जगदलपुर, 07 नवम्बर 2022/ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत के जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है। कांगेर घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यहां भारत के पश्चिमी घाट एवं पूर्वीय हिमालय में पाए जाने वाले पक्षियों को भी देखा गया है। देश के विभिन्न […]
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने ली जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की बैठक
मुंगेली 10 मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। जिला संगठन परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित करने पर कलेक्टर डाॅ. सिंह को अपनी बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से […]
कलेक्टर ने पढ़ाया मूल्य वृद्धि का पाठ
बलौदाबाजार,16 फरवरी 2022/शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर कक्षा 11 वी एवं 12 वी कॉर्मस के छात्रों को मूल्य वृद्धि एवं मूल्यह्रास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कॉर्मस की आधारभूत विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों […]