कवर्धा, जून 2022
पद्म पुरस्कार के अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे, कला, साहित्य और शिक्षा, खेल चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलो आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों से संबंधित जानकारी और नियमावली वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा संलग्न प्रपत्र में दिये गये निर्देशानुसार 10 अगस्त 2022 तक खेल अधिकारी, खेल एवं कल्याण विभाग कबीरधाम को भेज सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नही किया जावेगा।