छत्तीसगढ़

अतिथि शिक्षक पी.जी.टी. व्याख्याता पद हेतु वॉक इन इंटरव्यू की आज

जांजगीर-चांपा, जून 2022/ कलेक्टर/अध्यक्ष, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जांजगीर- अंतर्गत जिले में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु अतिथि शिक्षक (पी.जी.टी.) व्याख्याता पद, की पूर्ति हेतु विज्ञप्ति जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
      प्राप्त आवेदन पत्र स्क्रूटनी पश्चात् दावा-आपत्ति दिनांक 18 जून 2022 तक चाही गयी थी। प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण उपरान्त मेरिट सूची जारी कर प्रत्येक विषय के 01-01 पदों की पूर्ति हेतु विषयवार 1 अनुपात 5 के मान से आवेदकों को 21 जून 2022 को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में वॉक इन इंटरव्यू के लिए आहूत किया गया है। मेरिट सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in  से किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *