मुंगेली , जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के लिए त्वरित रूप से पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विद्युत व्यवस्था के संबंध में कहा कि जिले में विद्युत की व्यवस्था अनियमित है। किसी भी समय में विद्युत की आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्युत विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने आवागमन की सुगम व्यवस्था हेतु सड़क मार्गों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जनदर्शन और काॅल सेंटर में प्राप्त तथा निराकरण प्रकरणों के जानकारी प्राप्त की और उन्होंने जनदर्शन और काॅल सेंटर में प्राप्त प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जिले के सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदी की जानकारी प्राप्त की और सक्रिय गौठानों में प्रतिदिन गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि धान के बदले अन्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि आदान सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुंगधित धान और अन्य फोर्टिफाइड धान की खेती करने वाले किसानों कोे प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाती हैै। अतः उन्होंने धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुंगधित धान और अन्य फोटिफाइट धान की खेती करने वाले किसानों के बारे जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सेना एवं अन्य बलों में भर्ती हेतु युवाओं को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मानसेवी कर्मचारियों की श्रम विभाग में पंजीयन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सचिव समाजकल्याण विभाग श्री एस. प्रकाश ने घरौंदा संस्था चिड़ईपदर का किया आकस्मिक निरीक्षण
जगदलपुर, 15 मार्च 2024/सचिव समाज कल्याण विभाग श्री एस. प्रकाश ने गुरुवार को जिले के अंतर्गत समाजकल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त संस्था बस्तर विकलांग सेवा समिति के द्वारा संचालित घरौंदा चिड़ईपदर कोलचूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संस्था में निवासरत बहु दिव्यांगजनों से रूबरू होकर संस्था की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी […]
ग्राम कपसदा में मनाया गया जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस
दुर्ग , मई 2022/ आज अक्षय तृतीया (अक्ती ) के दिन को पूरे प्रदेशभर में माटी त्योहार के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस का आयोजन जनपद पंचायत धमधा के कपसदा गौठान में किया गया। इस कार्यक्रम में माटी रक्षा हेतु सभी ग्रामवासियों को शपथ दिलाई गई। […]