मुंगेली , जून 2022// आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को जिले के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, शासकीय, अशासकीय शालाओं के साथ-साथ विकासखण्ड मुंगेली के धार्मिक स्थल अमरटापू में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पतंजली के योग प्रशिक्षक प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय संस्था एवं पतंजली योग समिति के योगाचार्य श्री प्रमोद ठाकुर ने ‘‘मानवता के लिए योग’’ थीम पर प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित योग के विभिन्न विधाओं में योगाभ्यास कराया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार, तहसीलदार श्री मायानंद चंद्रा, वरिष्ठ नागरिक श्री दुर्गा बघेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजूर्गों, स्काउट गाईड के रोवर रेंजर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बनर्जी ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। और उन्होंने योग की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को निरंतर अपने जीवनशैली में लाने की आवश्यकता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर और मन मस्तिष्क स्वस्थ और सक्रिय रहता है। इस हेतु उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का सफल आयोजन कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बीईओ श्रीमती प्रतिभा मंडलोई, स्काउट गाईड के जिला संगठन श्री अवधेश विश्वकर्मा सहित रोहिणी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करारोपण अधिकारी श्री कमलेश मिश्रा ने किया। जनपद पंचायत के सीईओ सुश्री भूमिका देसाई ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
जनचौपाल में मिले 69 आवेदन, दिव्यांगो को बांटे गए व्हीलचेयर सहित 49 हजार से अधिक रुपये का चेक
बलौदाबाजार,23 फरवरी 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर सँयुक्त जिला कार्यालय समेत जिले के अन्य सभी निर्धारित कार्यालयों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 25 को टोकन जारी कर समय सीमा के तहत दर्ज किए है। एवं 15 आवेदन सामान्य आवदेन प्राप्त हुए जिसका निराकरण करनें […]
भोंगापाल में बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रथम विशाल बुद्ध शांति पार्क
रायपुर, 19 मई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आगामी 1 जून 2025 को बस्तर संभाग के कोंडागांव नारायणपुर जिले अंतर्गत आने वाले भोंगापाल में राज्य स्तरीय बौद्ध महोत्सव का गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ बस्तर में युद्ध नहीं बुद्ध की शांति के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और […]
धमतरी के ग्राम पंचायत मथुराडीह, जंवरगांव, लीलर, भंवरमरा और बरारी स्थित गौठानों के निरीक्षण के दौरान
धमतरी, मई 2022/ प्रदेश सरकार की महती गोधन न्याय योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा लगातार विभिन्न गौठानों का आकस्मिक दौरा कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लेते रहते हैं। आज अलसुबह इसी कड़ी में वे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मथुराडीह, जंवरगांव, लीलर, भंवरमरा और बरारी स्थित वनक्षेत्र के आवर्ती चराई […]