मुंगेली, जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह का जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार चाौपाल कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज उन्होंने मुंगेली विकासखंड के ग्राम फंदवानी, भरूवागुड़ा और लैकडुम में चाौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी। उन्होंने ग्राम में मूलभूत सुविधाएं राशन, पेंशन, पानी, बिजली, शौचालय, सामाजिक व निराश्रित पेंशन, खाद-बीज की उपलब्धता आदि समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंनेे कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर संबंधितों को राहत पहंुचाई। ग्राम फंदवानी में आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों ने अतिक्रमण के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने लोगोें को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित काॅल सेंटर का हेल्प लाईन नम्बर अब ग्राम पंचायतों में अंकित कर दिया गया है, कोई भी नागरिक अब ग्राम पंचायतों में अंकित नम्बरों से राशन, पेंशन, पेयजल, बिजली, शौचालय, सामाजिक व निराश्रित पेंशन, खाद-बीज आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने की बात कही। ग्राम भरूवागुड़ा में आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए धान विक्रय हेतु केवल ग्राम छटन में ही धान खरीदी केन्द्र स्थापित है, जिसके कारण आसपास के ग्राम फंदवानी, मोतिमपुर, भरूवागुड़ा और लैकडुम आदि गावों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होेंने ग्राम भरूवागुड़ा में धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ करने की मांग की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और जांच उपरांत धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नाली, स्वास्थ्य, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र में असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने की जानकारी दी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अतिक्रमण को हटाकर पांच दिवस के भीतर व्यवस्थित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन करने के निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने दिव्यांग श्री बैशाखूराम के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करने, मनोज कुमार राय को बैटरी चलित ट्राई साईकिल प्रदान करने और नंद कुमार यादव को लाईवलीहुड कोॅलेज जमकोर में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम लैकडुम में नीम पेड़ के नीचे आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों की मांग पर विद्युत लाईन को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने अवैध रूप से संचालित शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री दुर्गा बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश,
जांजगीर चांपा, अप्रैल, 2022/प्रदेश में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू […]
मझगांव में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
बिलासपुर, 28 जून 2024/sns/-कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आए ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह जगत ने […]
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का भ्रमण कार्यक्रम
अम्बिकापुर 3 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 6 मार्च 2022 को प्रातः 11ः05 बजे वाड्रफनगर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः25 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे। श्री भगत इस दिन पूर्वान्ह 11ः30 बजे से दोपहर 2ः15 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित मैनपाट […]