मुंगेली ,जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम फंदवानी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय हाईस्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी गई पोषण आहार के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने बच्चों कीे दी गई पोषण आहार को चखकर पोषण आहार की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की संख्या, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आदि की जानकारी ली तथा बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तायुक्त पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया और वहां बच्चों की दर्ज संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होेंने प्राथमिक स्वास्थ्य केेन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जाएजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, मेडिसिन कक्ष, प्रसव कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि का अवलोकन किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों का संवेदनशीलतापूर्वक उपचार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वहां विद्युत तार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
किसान, मजदूर और व्यापारी, हर वर्ग के लोगों में
खुशी का माहौल: मुख्यमंत्री श्री बघेलमुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकातधान खरीदी: किसानों को इस साल 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतानरायपुर, फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को […]
भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा, कांग्रेस नेताओं ने झूठ और बदजुबानी को बनाया हथियार – विष्णु देव साय
कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा रायपुर। आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर […]
छुरीकला नगर की जल प्रदाय योजना के लिए 11.98 करोड़ रूपये की मंजूरी
रायपुर, अगस्त 2023/ राज्य सरकार द्वारा कोरबा जिले के कटघोरा विकासखण्ड के छुरीकला नगर की जलप्रदाय योजना के लिए 1198.17 लाख (ग्यारह करोड़ अट्ठानबे लाख सत्रह हजार)रूपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।