रायपुर, 25 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम कवर्धा से लगभग 70 किलोमीटर दूर पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर लौट रही थी। इसमें घायल 15 व्यक्तियों को पास के कुकदूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
डाक सप्ताह : केन्द्रीय विद्यालय में हुआ फिलाटेली प्रतियोगिता का आयोजन
रायगढ़, अक्टूबर 2022/ भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाक सप्ताह 9 से 13 अक्टूबर 2022 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज फिलाटेली डे : सेलिब्रेशन ऑफ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय रायगढ़ में फिलाटेली प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता […]
विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं के भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ
अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं पंडो के शिक्षित युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस दिशा में कार्यवाही प्रारंभ कर […]