भेंट-मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा
विधानसभा: मनेन्द्रगढ़ (जिला-कोरिया)
दिनांक: 29.06.2022
———————————————–
ग्राम-कटकोना (ब्लॉक खड़गवां )-
कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
कटकोना धान उर्पाजन केन्द्र में नए खाद गोदाम का निर्माण किया जाएगा।
खड़गवां धान में नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जाएगी।
छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
ग्राम पंचायत कौड़ीमार में पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण किया जाएगा।
चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
ग्राम-पाराडोल (ब्लॉक मनेन्द्रगढ़)-
तेंदूडांड पाराडोल में हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।
पाराडोल स्थित हाईस्कूल तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
ग्राम भवता मुख्य मार्ग से बड़का भवता पहुंच मार्ग लगभग 07 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
हसदेव नदी पर एनीकट का निर्माण करवाया जाएगा।
नगर पंचायत झगराखांड में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत नारायणपुर मुख्यमार्ग से घुईपानी तक 03 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की घोषणा की।
छिपछिपी हाईस्कूल के हेतु नए भवन का निर्माण किया जाएगा।
नई लेदरी-
बंग समाज को भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
सुदर्शन समाज को 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
जैन समाज को भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर नीट टॉपर खुशी मेघानी जो एम्स भोपाल में पढ़ती को 5 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।