छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर 02 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *