जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दिकी ने 7 जुलाई 2022 गुरूवार को जिला पंचायत में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने नये सीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित शाखाओं के कामकाज की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों ने अपना परिचय दिया। नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दिकी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी है। इसके पूर्व वे जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ थी। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि सभी योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो और गांव का विकास आगे बढ़े इसी सोच के साथ सभी को कार्य करना है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025
दुर्ग, 01 फरवरी 2025/sns/- कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर द्वारा आज नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रत्याशियों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के […]
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 से ज्यादा मरीजों को मिला निःशुल्क जांच का लाभ
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. पी.एस.मार्को के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में गत दिवस शहरी क्षेत्र में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर के अंतर्गत बलरामपारा, सुभाषनगर, भगवानपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के द्वारा निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का ग्राम पोंड़ी पहुंचने पर हेलिपैड में रेशम महिला समूह जामपारा की सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह ने महिलाओं द्वारा टसर के धागों से बनी मलबरी कोसा की माला भेंट की।
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का ग्राम पोंड़ी पहुंचने पर हेलिपैड में रेशम महिला समूह जामपारा की सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह ने महिलाओं द्वारा टसर के धागों से बनी मलबरी कोसा की माला भेंट की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के बैकुंठपुर विधानसभा आगमन की खुशी में 3 दिनों में खूबसूरत माला को गूंथा है। […]