रायपुर , जुलाई 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे आज धरसीवां के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे। उन्होंने इलाज करवाने आए मरीजों और उनके परीजनों से स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार और बातचीत के तरीके के बारे में भी मरीजों से पुछा। लोगों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी और स्वास्थ्य सुविधाए बढ़ाने की जरूरत बताई। डॉ भूरे ने पूरे स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजुद सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल और बी.एम.ओ डॉ निवेदिता लकड़ा ने भी कलेक्टर को स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की कमी से अवगत कराया। धरसीवां सी.एस.सी के नर्सिंग स्टाफ का अन्य अस्पताल में अटेचमेंट होने की जानकारी भी इस दौरान कलेक्टर को मिली। साथ ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नही होने की भी जानकारी कलेक्टर को दी गई। डॉ भूरे ने तत्काल सभी स्वास्थ्य कर्मियों के अटेचमेंट खत्म कर उन्हें अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश करने के निर्देश सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल को दिए। कलेक्टर ने तत्कालिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में जीवन दीप समिति के माध्यम से स्टाफ नर्स की सेवाए लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं के परिणाम में सुधार लाएं प्राचार्य: कलेक्टर
प्राचार्याे की बैठक ली कलेक्टर ने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश कोरबा 13 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर […]
मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाजों के सामाजिक भवनों के लिए दी राशि की मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री बघेल से डोंगरगांव में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट-मुलाकातसफाई कामगार परिवारों को पट्टा दिलाने के दिए निर्देशरायपुर, नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रात राजनांदगांव के डोंगरगांव में विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। सामाजिक भवन […]
कोविड की तीसरी लहर में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे हो एन.एच.ए.आई के कार्य – कलेक्टर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण कार्यो का कलेक्टर ने लिया जायजा कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
बिलासपुर / जनवरी 2022 । कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार निरीक्षण के चलते वर्षो से लंबित प्रोजेक्ट तिफरा फ्लाई ओवर अब लगभग पूर्णता की ओर है। इसी तर्ज पर कलेक्टर अन्य निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने […]