रायगढ़, जुलाई2022/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के समस्त 774 ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से केवल राशन कार्ड एवं विभिन्न पेंशन के पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुॅचाना मुख्य उद्देश्य था, ताकि कोई भी हितग्राही वंचित ना रहे। इस विशेष शिविर के अंतिम दिवस तक राशन कार्ड हेतु प्राप्त कुल आवेदन लगभग 10310 एवं पेंशन हेतु प्राप्त कुल आवेदन लगभग 3630 प्राप्त हुए है जिन्हें सूचीबद्ध कर पात्रता अनुसार निराकरण का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें अब तक राशन कार्ड हेतु लगभग 2448 एवं पेंशन हेतु लगभग 1424 आवेदनों का निराकरण तत्परता के साथ किया जा चुका है। इस विशेष शिविर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा। जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये।
संबंधित खबरें
अग्निवीर भर्ती अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 दिसंबर से जांजगीर-चांपा में
मुंगेली, दिसंबर 2023// भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की आनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा में मुंगेली जिले के उत्तीर्ण युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 तथा 20 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन खोखराभांठा में आयोजित किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के […]
पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर आज पशुबद्य गृह रहेंगे बंद
अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ नगर पालिक निगम, राजस्व अधिकारी ने बताया है कि पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस 12 सितंबर 2023 को जिले में पशुबद्य गृह बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को आदेशित किया है कि इस दिन मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित […]
जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 1220.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
जांजगीर-चांपा, सितंबर, 2022/ जिले में 1 जून से 14 सितम्बर तक 1220.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 971.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 1244.1, मिलीमीटर, अकलतरा1205.5, बलौदा 1220.1, नवागढ 1499.6, पामगढ़ 1236, चांपा […]