राजनांदगांव ,जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कलकसा स्थित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की। कलेक्टर के यहां पहुंचने पर महिलाओं ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने बताया कि गौठान में फूलों की खेती से उनकी जिंन्दगी फूलों की खुशबू की तरह महक उठी है। कलेक्टर ने कहा कि महिला समूह ने काफी परिश्रम किया है। जिससे उनके जीवन में खुशबू बिखर रही है। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट खाद का भी अवलोकन किया। महिला समूह द्वारा अच्छी गुणवत्ता के कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। महिला समूह ने बताया कि गौठान में उनके द्वारा मुर्गीपालन भी किया जा रहा है। पूर्व में महिलाओं द्वारा 1 लाख 22 हजार रूपए की मुर्गी बिक्री की गई है। कलेक्टर ने कहा कि इसी उत्साह के साथ निरंतर आगे अपना मेहनत और प्रयास को कायम रखें। जिससे आमदनी का स्रोत बना रहे।
संबंधित खबरें
नियद नेल्लानार से जुड़े विकास के तार
रायपुर, 16 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए नियद नंेल्लानार योजना चलाई जा रही है। इससे क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है। मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।नियद नेल्लानार योजना के तहत स्थानीय लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा कैंप खोले गए […]
वन विभाग ने किया अवैध अतिक्रमणकारियों का ट्रेक्टर जप्त
कवर्धा, जुलाई 2022। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, कटाई, उत्खनन को नियंत्रित करने तथा वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 22 जुलाई को श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) वनमंडल अधिकारी, कवर्धा वनमंडल के निर्देशन एवं श्री अनिल साहू, उप वनमंडलाधिकारी, स.लोहारा के माग […]