छत्तीसगढ़

18 से 59 वर्ष के लोगों को आज से लगेगा ऐहतियाती डोज

अम्बिकापुर ,जुलाई 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि 15 जुलाई 2022 से 18 से 59 वर्ष के आयु के व्यक्तियों को सरकारी टीकाकरण केन्द्र में निःशुल्क ऐहतियाती ( प्रिकॉशन डोज) लगाया जाएगा।
कोविड अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक ऐहतियाती डोज लगाया जाएगा। यह डोज 18 से 59 वर्ष के  आयु समूह के उन नागरिकों को लगाया जाएगा जिन्हें द्वितीय डोज लगे हुए 6 माह या 26 सप्ताह हो चुका है।  
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.एस. सिसोदिया ने जिले के अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण केन्द्र में आकर टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *