छत्तीसगढ़

खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु चलाई जा रही रोका-छेका अभियान 2880 पशुओं का किया गया टीकाकरण

अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु इस वर्ष भी 10 जुलाई 2022 से प्रदेशव्यापी रोका-छेका अभियान शरू किया जा रहा है। इसके तहत गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं की स्वास्थ्य जांच नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण कार्य किया जाएगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में  संचालित गौठान एवं गौठान ग्रामों में रोका-छेका अभियान के अन्तर्गत पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक जिला सरगुजा अन्तर्गत 07 विकासखण्डों के गौठान ग्रामों में कुल 52 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा किया जा चुका है। उक्त शिविरों में कुल 105 पशु उपचार, 218 दवा वितरण, 267 कृमिनाशक दवापान, 35 डिटिकिंग, 07 कृत्रिम गर्भाधान, 15 बांझपन उपचार एवं 2880 पशुओं में विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों के विरूद्व टीकाकरण कार्य सम्पादित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा शिविरों में विभागीय व्यक्तिमूक योजनाओं की जानकारी, पैरा यूरिया उपचार एवं अजोला उत्पादन की जानकारी भी उपस्थित पशुपालक एवं ग्रामीणजनों को प्रदाय की गई है। रोका- छेका अभियान के अन्तर्गत आयोजित पशु चिकित्सा शिविरों में ग्रामीणजनों के द्वारा रूचि दिखाकर शिविर का लाभ लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *