छत्तीसगढ़

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह हेतु पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में शामिल होने प्रविष्टियां आमंत्रित

अम्बिकापुर , जुलाई 2022/  राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए 20 जुलाई तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि जिला स्तर पर शालेय एवं खुली खेल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गुलेल, कब्बडी, तीन टंगड़ी दौड़, रस्सा खिंच, गेड़ी दौड़, मटका दौड़, सुई-धागा, तिरंदाजी, बोरा दौड़, फुगड़ी आदि की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सब जुनियर वर्ग में 6 से 10 वर्ष, जुनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष, सीनियर वर्ग में 14 से 18 वर्ष तथा वयस्क वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आगामी 25 जुलाई को विशेष पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय घघरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 अगस्त से 9 अगस्त तक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम रायपुर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *