छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर , जुलाई 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत गाज गिरने से मृत्यु प्रकरण में मृतक मुत्ता अंगनपल्ली के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती शान्ति अंगनपल्ली ग्राम मुरदण्डा तहसील उसूर एवं मृतक गुरूदयाल यालम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री देवेद्र यालम ग्राम मुरदण्डा तहसील उसूर को 4-4 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह सर्पदंश से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक मडे अशोक के पिता मडे संटी ग्राम नलमपल्ली तहसील भोपालपटनम एवं मृतिका श्रीमती मरपल्ली गंगूबाई के निकटतम वारिस उनके पुत्र शेखर मरपल्ली ग्राम दम्पाया तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
मुठभेड़ में घायल हुऐ 5 लोगों को 25 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर , जुलाई 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा 28 एवं 29 जून 2012 को सुरक्षा बलों की मुठभेड़ घटना के पीड़ीत 5 घायल व्यक्तियों को 25 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। उक्त घटना में घायल हुए प्रत्येक सदस्य को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। घायल व्यक्तियों में श्री काका रमेश, श्रीमती इरपा चिनक्का, श्री छोटू सपका, श्री मड़कम सोमा एवं श्री काका चंटी शामिल है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मृत आम नागरिकों के 10 वारिसों को दो करोड़ की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर , जुलाई 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मृत 10 व्यक्तियों के वारिसों को 2 करोड़ रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक मृतक के वारिस को 20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें मृतक स्व. माड़वी आयतु के वारिस एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमली माड़वी, मृतक सारके रमन्ना के वारिस एवं उनकी पत्नी श्रीमती सोमली, मृतक कुंजाम मल्ला के वारिस एवं उनकी माता श्रीमती कुंजाम हिरमें, मृतक स्व. इरपा दिनेश की वारिस एवं उनकी पत्नी श्रीमती जानकी, स्व. इरपा धरमैया की वारिस एवं उसकी पत्नी श्रीमती इरपा भीमे, मृतक स्व. मड़कम सुरेश की वारिस एवं उसकी पत्नी श्रीमती मड़कम सम्मी, मृतक स्व. काका राहूल की वारिस एवं उसकी पत्नी श्रीमती काका लक्ष्मी, मृतक कु. काका अनिता के वारिस एवं उसके पिता श्री काका रामा, मृतक स्व. मड़काम रामविलास की वारिस एवं उसकी माता श्रीमती नगम्मा मड़काम, मृतक स्व. काका समैया की वारिस एवं पत्नी श्रीमती काका नागी को 20-20 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *