दंतेवाड़ा , जुलाई 2022। गीदम स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (डडज्ञटल्) के अंतर्गत अंशकालीन पाठ्यक्रम इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन व्यवसाय प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें प्रवेश हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं उत्तीर्ण रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन समय में 30 जुलाई 2022 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम में उपस्थित होकर अपना पंजीयन/आवेदन कर सकते हैं। 05 अगस्त 2022 से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा। प्रवेश हेतु मेरिट के आधार पर 20 सीट उपलब्ध है। पाठ्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु संस्था में/दूरभाष क्रमांक- 8103839081 पर संपर्क करें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील की
भेंट-मुलाकात: विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री ने धुरकोट में सहकारी बैंक, नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की दी सौगातनवागढ़ महाविद्यालय का नाम लिंगेश्वर महादेव के नाम पर और हाईस्कूल बुढ़ेना को आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर करने की स्वीकृतिलिंगेश्वर मंदिर का जीर्णाेद्धार, सी.सी. रोड, शेड, […]
मुख्यमंत्री श्री साय उज्जैन में स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल
तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि रायपुर, 15 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता जी स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. श्री पूनमचंद यादव जी के […]
कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
राजनांदगांव / जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को […]