छत्तीसगढ़

जिलें के गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर,गाय को लोंदी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली तिहार

*पहले दिन 5 किसानों से 55 लीटर गौमूत्र की हुई खरीदी* 
बलौदाबाजार, जुलाई 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ अमूर्त संस्कृति विरासत एवं परम्पराओं को संजोए रखनें के उद्देश्य से आज पूरे जिलें के गौठानों में हरेली तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर,गाय को गुड़ औषधी की लोंदी खिलाकर,गेड़ी चलाकर हरेली तिहार मनाया गया। इसके साथ ही गौधन न्याय योजना का विस्तार करतें हुए 4 रूपए प्रति लीटर की दर गौ मूत्र की खरीदी की शुरुआत की गयी। पहले दिन जिले के दो स्थान पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम छेरकापुर एवं सिमगा के रोहरा में कुल 5 किसानों से 55 लीटर की गौमूत्र की खरीदी गयी है। जिसमें छेरकापुर 4 किसानों से 30 लीटर एवं रोहरा में 1 किसान से 25 लीटर खरीदी की गयी।पलारी विकासखंड के ग्राम कोदवास्थित गौठान में हरेली तिहार का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया।जिसमें संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू, जिला पंचायत सदस्य भारती मोनू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य तुकाराम साहू सरपंच दुर्गा घनश्याम वर्मा,कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित बड़ी सँख्या में महिला समूह की सदस्य,ग्रामीण एवं चरवाहे उपस्थित रहें। संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कहा कि राज्य सरकार फसल एवं धरती की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जैविक खाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने जैविक खाद की उपयोगिता के महत्व के बारे में समझाया। भविष्य में हमारे गौठान जैविक खाद निर्माण फैक्ट्री के रूप में तब्दील हो रहें है। किसानों के द्वारा भी इस वर्ष बड़ी मात्रा में जैविक खाद का उपयोग किया गया है जिससे कृषि लागत में कमी आयी है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों को सशक्त करनें का प्रयास किया जा रहा है। अब हम गोबर के बाद गौ मूत्र की खरीदी करने जा रहे हैं जो जैविक कृषि के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा।सभा को संबोधित करतें हुए कलेक्टर रजत बंसल ने छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली की शुभकामनाएं देतें हुए कहा कि हम गौठानों को आत्मनिर्भर केंद्र बनाने की दिशा में आगें बढ़ रहे है। जिससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेंगी। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी हरेली की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे फसल की कामना की हैं।
*गेड़ी में जोर आजमाइश* संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने गेड़ी में चढ़कर दौड़ लगाया। उन्हें देखकर कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं एसपी दीपक झा भी भी अपने आप को रोक नही पाया और उत्साह के साथ गेड़ी में चढ़ा,अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी गेड़ी में चढ़कर जोर आजमाइश करतें हुए सभी ने बचपन की यादें को ताजा किया। इस दौरान तहसीलदार पलारी राममूर्ति दीवान जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,चरवाहा बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *