मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बुंदेली में सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान ग्राम के ही किसान श्री कन्हैया साहू ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके द्वारा सेवा सहकारी समिति बुंदेली से वस्तु ऋण लिया गया था, जिसमें 05 हजार 30 रूपए अधिक समायोजन कर लिया गया था, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और समिति के प्रबंधक के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीसीबी के नोडल अधिकारी को किसान श्री कन्हैया साहू की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर कुछ घंटों बाद ही किसान श्री कन्हैया साहू का समस्या का निराकरण कर समायोजन की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है। इससे किसान श्री कन्हैया साहू संतुष्ट हुए और तत्काल समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु फसल बीमा सप्ताह का आयोजन 06 से 12 दिसम्बर तक जांजगीर-चांपा 07 दिसम्बर 2023/ कृषि विभाग जांजगीर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी वर्ष 2023-24 के बेहतर एवं सुगमतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये बीमा क्रियान्वक कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के […]
बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम – कलेक्टर
कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर दिया जोर मुंगेली 23 जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की सुनी समस्याएं
बिलासपुर, 23 मई 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी […]