अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ जिले में 31 जुलाई तक 224 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 289.2 मिलीमीटर, दरिमा में 183.5 मिमी, लुण्ड्रा में 101.3 मिमी, सीतापुर में 224.7 मिमी, लखनपुर में 337.6 मिमी, उदयपुर में 247 मिमी, बतौली में 145.7 मिमी एवं मैनपाट में 263.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।
31 जुलाई 2022 को तहसील बतौली में 2.1 मिमी एवं मैनपाट में 8.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।