मुंगेली, अगस्त 2022// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओ को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार भर्ती किया जाएगा। इस हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाआंे की सूची वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर जारी कर दी है। सूची के अतिरिक्त यदि किसी का नाम छूट गया हो वे भी अपने दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र के साथ 05 अगस्त तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मुंगेली के कक्ष क्रं. 221 एवं 226 में या श्री कुंदन यादव अधीक्षक श्रेणी प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास निवासखार डिंडौरी के मोबाईल नम्बर 9575920661 में सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्वस्थ जांजगीर-चांपा अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को मिले लाभ – कलेक्टर
जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश श्रमिकों के बच्चों को पीएससी, व्यापम, बैंकिंग की दी जायेगी निःशुल्क कोचिंग कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक जांजगीर-चांपा 02 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सोमवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा […]
डॉ संजय अलंग साहित्य के “सूत्र सम्मान“ से होंगे सम्मानित
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ लोक कवि ठाकुर पूरन सिंह की स्मृति में दिए जाने वाले साहित्य के “सूत्र सम्मान“ से इस वर्ष, कवि, लेखक, इतिहासकार डॉ संजय अलंग को सम्मानित करने का निर्णय निर्णायक समिति द्वारा लिया गया है। यह पुरस्कार विगत 25 वर्षों से लगातार दिया जा रहा है और संजय अलंग को दिया जाने […]
गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार साप्ताहिक समीक्षा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
धमतरी , जून 2022/ प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा करने आज सुबह कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने प्रत्येक सप्ताह विकासखण्डवार समीक्षा करने और आंकड़ों को अद्यतन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौठानों में बाड़ी विकास, जी मैप एण्ट्री, […]