दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा वाहनों कर, शास्ति, ब्याज की वसूली योग्य राशि में ’एक मुश्त निपटान’ की व्यवस्था 01 अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक प्रभावशील की गई है। त्रैमासिक कर देय वाहनों में, 01 अप्रैल, 2013 से 31 दिसम्बर, 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी जाएगी। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगा। मासिक कर देय वाहनों में 01 अप्रैल, 2013 से दिसम्बर, 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी जायगी। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित व्याज देय होगा। मासिक कर देय वाहनों (यात्री वाहन) में, यदि ’व्हीक बेस’ के कारण कर, ब्याज एवं शास्ति अधिरोपित है, तो लंबित कर एवं ब्याज देय होगा किन्तु अधिरोपित शास्ति में ’एक मुश्त निपटान’ योजना की निर्धारित अवधि तक पूर्णतः छूट दी जावेगी।
संबंधित खबरें
राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
मुंगेली, अक्टूबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नाम निर्देशन हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक ली। अपर कलेक्टर ने बताया कि लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा हेतु नाम निर्देशन का कार्य 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होगा। नामांकन की अंतिम […]
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में 31 अक्टूबर को होगा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सवेरे साढ़े दस बजे से देर शाम तक लोगों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी प्रदर्शनी रायपुर. 30 अक्टूबर 2022. पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल […]
मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
कोरबा फरवरी 2022/उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा आम चुनाव-2022 के दौरान जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमांे मे नियोजित उत्तर प्रदेश के पंजीकृत मतदाताओं को मतदान दिवस पर मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन राज्य द्वारा औद्योगिक, निजी-सार्वजनिक , प्रतिष्ठानांे -दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार-व्यवसाय में नियोजित कामगारों को लोक […]