छत्तीसगढ़

कलेक्टर हुए बच्चों से रूबरू

कुआकोंडा नकुलनार में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

दन्तेवाड़ा, सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज नकुलनार स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआकोंडा में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित बच्चों ने  बड़े ही उत्साह के साथ कलेक्टर का स्वागत किया। आज श्री नंदनवार ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आत्मानन्द, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक  स्कूल कुआकोंडा के 11वी,12वी के बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपना अनुभव  साझा करते  हुए बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि  सही समय पर सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कलेक्टर बनने तक के सफर  को साझा करते हुए  कहा की  मेहनत  और लगन से सही दिशा में प्रयास से सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने पढ़ाई  के  विभिन्न तरीकों से बच्चों को अवगत  कराया। सही समय पर  सिलेबस  पूरा कर बार-बार रिवीजन करने को कहा। श्री नंदनवार ने कहा कि समय का बहुत ही महत्व है। समय का सदुपयोग करें। प्रतिदिन की दैनिक दिनचर्या बनाकर  लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति अनुसार हर दिन  का गोल सेट करें। ऑथेंटिक किताब का चयन कर पढ़ाई करें। और बार-बार दोहराएं। संक्षिप्त नोट्स बनाएं जिससे  रिवीजन करने  में सहायता मिलेगी। पुराने वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। उन्होंने बताया की समय को किस तरह मैनेज  करना है। प्रश्नों का समय-सीमा के भीतर सटीक एवं सही उत्तर लिखें। उन्होंने उपस्थित  विभिन्न संकाय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से कहा कि किस तरह रुचि बढ़ाते हुए  विषयों की पढ़ाई करें। असफल होने से डरें नहीं। भले आप परीक्षा में फेल हुए हैं जिंदगी में नही। हर मिनट हर घण्टा एक नया दिन है। जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए की उनकी कई प्रयास में सिविल सर्विस के लिए उनका चयन हुई।सबसे महत्वपूर्ण है डेडिकेशन के साथ अपना शत प्रतिशत  दें।अपनी पढ़ाई में निरंतरता लाएं।सफलता अवश्य मिलेगी। सभी समय और सामर्थ्य से अपना समय बदल सकते हैं। नियमित व्यायाम, योग कर स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें।अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। उन्होंने पढ़ाई के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग  जैसे मोबाइल फ़ोन के सकारात्मक, नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए एक निश्चित समय मे सही दिशा में करें। खाली समय का  सदुपयोग करें। इसके साथ ही चिंतन करें। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि बच्चों का समय समय पर टेस्ट लें।जिससे बच्चों में परीक्षा के प्रति डर और झिझक खत्म होगी। इस दौरान बच्चों ने अपना जिज्ञासा से अपने-अपने सवाल पूछे।कलेक्टर ने बहुत सरलतम शब्दों में उनका जवाब देकर  बच्चों को संतोषप्रद किया। उन्होंने बच्चों को अवगत कराया कि कि 5 सितंबर स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं शुरू हो रही है।इच्छुक विद्यार्थी शामिल हो सकते है। जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने कहा कि कोई भी परीक्षा , प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी  कर रहे हैं तो आवश्यक रूप से परीक्षा के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करें, समय समय पर अपनी तैयारियों को जांचे। यूनिट पूरा होते ही समय सीमा निर्धारण कर समयबद्ध तरीके से  अधिक से अधिक टेस्ट सीरीज हल करें। किसी भी विषय  को कम न आंकें।सभी विषयों को बराबर महत्व दें। चीजों को समझ के पढ़ें। ट्रिक्स बना कर पढ़ें।बार बार रिवीजन करें जिससे लंबे समय तक चीजों को याद रख पाएंगे। प्रतिदिन समय सारणी अनुसार पढ़ाई करें। परीक्षा अनुसार अपना दिन निर्धारित करें। अपनी गलतियों को सुधारें ।खुद को स्वप्रेरित करें। जीवन मे आगे बढ़ने के लिए हर दिन कुछ नया सीखें। पढ़ाई के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी करे। तन स्वस्थ रहेगा तो मन स्वस्थ रहेगा और  पढ़ाई में  भी मन लगेगा। इस अवसर पर  जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कर्मा, राजेन्द्र पांडे, अन्य अधिकारीगण, शिक्षकगण, व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *