गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा विकासखंड पेंड्रा एवं नेवसा विकासखंड गौरेला में कक्षा 6वीं में रिक्त 3 सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 9 सितंबर शुक्रवार सवेरे 11 से अपरांत 1 बजे तक आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के बाद लाटा में अंग्रेजी माध्यम में बालक एवं बालिका के एक एक सीट और नेवसा में अंग्रेजी माध्यम में बालिका के लिए एक सीट रिक्त है। रिक्त सीटो में प्रवेश के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गौरेला में काउंसलिंग आयोजित किया गया है। काउंसलिंग में उपस्थित होने हेतु परीक्षा परिणाम का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नालसा के दिशा स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर में
कोरबा, फरवरी 2023/न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जावेगा। इस प्रतियोगिता में 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर […]
स्वाइन फ्लू के इलाज की अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम,हेल्प लाईन नम्बर जारी, चौबीसों घंटे ले सकते हैं सहायता
बिलासपुर, 24 अगस्त 2024/sns/- स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के संक्रमण का अनुकूल मौसम है। स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से हवा में फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों से रोकथाम एवं बचाव के लिए सजग रहने की समझाइश देते हुए पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने […]
स्वंयेसवकों ने श्री गुरुनानक देव जी के कृतित्व को याद किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंची श्रीगुरुनानक देवजी की शोभायात्रा *हिंदुत्व के लिए पूज्य श्रीगुरुनानक देव ने जीवन समर्पित किया ** श्री टोपलाल वर्मा रायपुर : सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल […]