छत्तीसगढ़

मंत्री श्री अकबर ने दुष्यंत और पुष्पा को वन रक्षक के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया

कर्तव्य निष्ठा से अपने कार्यो को निवर्हन करें-मंत्री श्री अकबर

कवर्धा, सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत श्री दुष्यंत कुमार जंघेल और श्रीमती पुष्पा मरकाम को वन रक्षक के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर दुष्यंत और श्रीमती पुष्पा ने राज्य शासन, मुख्यमंत्री और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शासन द्वारा कर्मचारियों के हित के लिए अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल नियुक्ति दी जा रही है। पूर्व में कोविड़-19 में ड्यूटी के दौरान अपने कर्त्वयों का निवर्हन करते हुए जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते संबधित परिवार को राहत पहुचाई जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामाणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, न.पा. उपाध्यक्ष श्री जीमल खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *