राजनांदगांव, सितम्बर 2022। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के आरसीआई के प्रोफेश्नल के लिए राष्ट्रीय संस्थान के अंतर्गत संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 20 एवं 21 सितम्बर 2022 तक सीआरसी राजनांदगांव में भारतीय पुनर्वास परिषद के नियमानुसार ऑनलाईन दो दिवसीय श्रवण दोष की शीघ्र पहचान और हस्तक्षेप, सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 104 प्रतिभागी विभिन्न राज्यों से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक श्री कुमार राजू द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक अलग-अलग विभागीय प्रोफेशनल श्रीमती पूनम, श्री रोन्द्र कुमार प्रवीण, श्री इमरान अंसारी, श्री देबाशीस राऊत, श्रीमती श्रीदेवी गोडि़शाला, श्री गजेन्द्र कुमार साहू, श्री प्रसादी कुमार महतो, श्री सौम्य रंजन मोहंती द्वारा पाठ्यक्रम के समय अपने-अपने विशेष क्षेत्र से संबंधित विषय पर ऑनलाईन क्लास लिया गया। जिसमें बच्चों में श्रवण हानि का पता कैसे किया जा सकता है। इसका निवारण कैसे किया जा सकता है। इस विषय के बारे में जानकारी दी गई। आरसीआई के नियमानुसार मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती पूनम द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
नरवा विकास योजना से बारहमासी बना धनुवा नाला, 30 हेक्टेयर बढ़ा सिंचाई रकबा
नाला जीर्णाेद्धार से दो गावों के 40 किसान हो रहे लाभान्वितकोरबा, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत गाँवो के नदी,नालों का उपचार करके उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित किया जा रहा है। जिसका लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी दर्री के धनुवानाला […]
जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री श्री साव
ग्राम खुड़िया में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ भव्य आयोजन बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके संघर्षों को किया गया याद मुंगेली नवम्बर 2024/sns/ आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए आज जिले के लोरमी विकासखंड […]
खैरागढ़़ क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
राजनांदगांव 24 मार्च 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किए जा रहे हैं। खैरागढ़ विकासखंड मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी श्री लवकेश धु्रव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को […]