मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 सितंबर को पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए 68 करोड़ 77 लाख रूपए के 81 कार्यों का करेंगे लाकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 सितंबर को कवर्धा विधानसभा के विकास के लिए 122 करोड़ 4 लाख 35 हजार रूपए के 125 कार्यों का करेंगे लाकार्पण और भूमिपूजन
कवर्धा, सितम्बर 2022। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात और जनचौपाल कार्यक्रम के तहत 22 और 24 सितंबर को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 सितंबर गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के ग्राम पंचायत इंदौरी और ग्राम पंचायत कुकदूर व 24 सितंबर शनिवार को विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे साथ ही कवर्धा के पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में आदिवासी-बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल भी होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने भेंट-मुलाकात के दौरान कबीरधाम जिले के इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। इन सौगातों में 22 सितम्बर को पंडरिया विधान सभा क्षेत्र को 68 करोड़ 77 लाख रूपए के 81 कार्यों का लाकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसी प्रकार 24 सितम्बर को कवर्धा विधानसभा के विकास के लिए 122 करोड़ 4 लाख 35 हजार रूपए के 125 कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन दोनों विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात एवं जनचौपाल की तयौरियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्रांकर अपने-अपने विधासभा में आयोजित मुख्यमंत्री श्री बघेल के भेंट-मुलाकात व जनचौपाल की तैयारियों में लगे हुए है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम द्वारा आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के इन कार्यो का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री बघेल पंडरिया विधानसभा के भेंट-मुलाकात के दौरान लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के तहत 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मुनमुना से कामठी मार्ग के आगर नदी पर पुल निर्माण कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उड़ियाकला में सीसरोड़ निर्माण, 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत गोछिया में विरांगना अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत मोहगांव में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 रूपए की लागत से ग्राम पंचायत भगवताटोला में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत जमुनिया में सीसी रोड़ निर्माण और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र गंडई का लोकार्पण करेंगे।
इन कार्यो का होगा शिलान्यास एवं भुमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री बघेल 5 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से धौराबंद से कृतबांधा, 4 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से ग्राम विरेन्द्र-पटपर में विरेन्द्र नगर से पटपर और 3 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से सोनपुरी से भुडकुड़ा मार्ग का निर्माण, 45 लाख 15 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुण्डा में परियोजना कार्यालय सह संसाधन केन्द्र, 24.70 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बिरमपुर, 60.53 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से पालीगुढ़ा, 50.44 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से मिरमिट्टी, 75.62 लाख रूपए की लागत से धरमपुरा से जिंदा, 127.96 लाख रूपए की लागत से खैरझिटी से घिरघोसा, 32.51 लाख रूपए की लागत से इंदौरी रोड़ बिलकुलीकला से बिटकुली खुर्द, 55.89 लाख रूपए की लागत से इंदौरी तमरूआ रोड़ से नवागांव, 26.66 लाख रूपए की लागत से बिरनपुर लिटिपुर से बिसनपुरा, 75.01 लाख रूपए की लागत से हथलेवा से सिंघनपुरी, 546.39 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से गगरिया से खम्हरिया, 22.53 लाख रूपए की लागत से हरदी से रगरा, 23.05 लाख रूपए की लागत से दनियाखुर्द से बनिया, 25.70 लाख रूपए की लागत से बिरोड़ा साजा रोड से खैरबना, 78.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से केसलीगोड़ान, 150.44 लाख रूपए की लागत से दामापुर से डोंगरिया, 116.59 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से चारभांटा, 63.83 लाख रूपए की लागत से बसनी से घोरपेन्ड्री, 120.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लाड़गपुर, 47.76 लाख रूपए की लागत से भरतपुर से धनेली, 108.64 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लडुवा, 183.57 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बोहिल, 352.49 लाख रूपए की लागत से रहमानकांपा से बिरनबाह, 351.24 लाख रूपए की लागत से बदना से पंडरीपानी, 55.62 लाख रूपए की लागत से नानापुरी से भैंसबोड़, 93.82 लाख रूपए की लागत से पोलमी से आमापारा, 287.67 मेनरोड़ से कोयलारी कापा, 51.21 लाख रूपए की लागत से मंझोलीरवन से गुढ़ा, 35.21 लाख रूपए की लागत से कामठी से नवापारा तक कुल 28 सड़क निर्माण कार्य कुल लागत 32 करोड़ 34 लाख 48 हजार रूपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत 128.89 लाख रूपए की लागत से सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना ग्राम पंचायत सिंघौरी, 177.04 लाख रूपए की लागत से दानीघटोली, 141.33 लाख रूपए की लागत से लोखान(ओडाडबरी), 106.98 लाख रूपए की लागत से दुल्लीपारा(माकरी), 121.39 लाख रूपए की लागत से भगतपुर, 117.15 लाख रूपए की लागत से धनेली (भगतपुर) और 185.92 लाख रूपए की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना ग्राम भंडारपुर (सुखतरा) में कुल 7 कार्य कुल लागत 8 करोड़ 78 लाख 70 हजार रूपए, पंडरिया में 50 लाख रूपए की लागत से ब्लाक पब्लिक हेल्थ युनिट का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में 6.50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य मैदान के पास, 6.50 लाख रूपए की लागत से साहु पारा, 9.88 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से नागाबाबा रोड़ तक सड़क उन्नयन कार्य, 5.41 लाख रूपए की लागत से नायापारा, 6.14 लाख रूपए की लागत से चितावर पारा, 5.20 लाख रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से रमेशर के घर के आगे तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, 9 लाख रूपए की लागत से माध्यमिक शाला उड़ियाखुर्द में दीर्घ मरम्मत कार्य, 8.32 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला दरिगंवा, 8.32 लाख रूपए की लागत से भांटकुडेरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 57.4 लाख रूपए की लागत से 5 नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, 11.48 लाख रूपए की लागत से नवीन पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण, 18 लाख रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 30.47 लाख रूपए की लागत से 5 यात्री प्रतिक्षालय निर्माण (माड्यूलर), 22.8 लाख रूपए की लागत से सुघ्घर हटरी (हाट बजार), 5.98 लाख रूपए की लागत से शीतला मंदिर से बस्ती तक, 6 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से अघनु धुर्वे के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज, 5 लाख रूपए की लागत से सिन्हा समाज, 5 लाख रूपए की लागत से आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कुल 32 कार्यो के लिए कुल लागत 2 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए, 239.00 लाख रूपए की लागत से नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण कार्य ग्राम बिरनपुर विकासखंड पंडरिया और 2 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से ग्राम उडिया (कारेसरा) विकासखंड सहसपुर लोहारा कुल दो कार्यो लागत 5 कारोड़ 14 लाख रूपए का शिलन्यास और भूमिपूजन करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात के अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र दौरा में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा, बस्तर संभाग की 12 विधानसभा, बिलासपुर संभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा तथा रायगढ़ जिले के रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया व धरमजयगढ़, बालोद जिले की डौडीलोहारा, गुण्डरदेही और संजारी बालोद विधानसभा शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संपर्क-संवाद समाधान के ध्येय के साथ अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधी बात और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण भी कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता जनार्दन की मांग पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी कर रहे हैं।