सक्ती, सितम्बर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यपापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधी स्वयं सेवी संस्थायें, महिला स्व सहायता समूह आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 हेतु 01 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक आयोजित दैनिक गतिविधियों का कैलेण्डर तैयार कर प्रतिदिन प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कृषक समूहों की बैठक एवं उन्मूखिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कृषकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं पोषण आधारित कृषि, मिलेट जागरूकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की इस कार्यक्रम में सहयोगी कृषि विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
संबंधित खबरें
अतिथि व्याख्याता हेतु 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस.एस. अग्रवाल ने बताया है कि रसायन शास्त्र के प्राध्यापक या सहायक प्राध्यापक के रिक्त एक पद के विरूद्ध आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकृत डाक या रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में 15 अक्टूबर 2022 तक आवेदन जमा […]
एक-एक वास्तविक किसान की धान खरीदी जाएगी, किसी भी कीमत पर खरीदी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी-डॉ डहरिया
अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया गुरुवार को उदयपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र डांड़गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात वहाँ उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, समर्थन मूल्य में एक एक वास्तविक किसानों की […]
कृषि मंत्री ने किसान भाईयों से की फसल बीमा कराने की अपील
रायपुर, 21 जुलाई 2022/ कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित किसानों के अंश दान के रूप में निर्धारित नाम मात्र प्रीमियम की राशि जमा कर बड़े जोखिम से बचा जा […]