दुर्ग, सितंबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप नागरिक और प्रशासन के बीच, दूरी कम करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण व शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों तक पहुंचाने के लिए शिविर ‘तुहर द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को आयोजन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायत भरर में किया जाएगा। शिविर में लोगों से समस्या जानेंगे और इस संबंध में लिखित आवेदन लिया जाएगा। इन्हें हल करने के लिए संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर इसे हल करेंगे और आवेदन के निराकरण की सूचना शिविर में ही ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदक शिविर स्थल पर भी अपने आवेदन दे सकेंगे। शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन ने उन्हें शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट रायपुर 6 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए […]
शासकीय उचित मूल्य दुकानों का होगा आवंटन
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ खाद्य अधिकारी ने बताया है कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में संचालित उचित मूल्य दुकान का नवीन आवंटन किया जाना है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक एजेंसी 7 अक्टूबर तक कलेक्टर कार्यालय के खाद्य शाखा में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवश्यक संपूर्ण विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी खाद्य […]
*कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों और हमर पुस्कालयों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज विकासखंड़ पेंड्रा के नवागांव और कोडगार का दौरा किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों और यूनिसेफ के सहयोग से प्रायमरी स्कूल के बच्चों मंे भाषा एवं गणितीय ज्ञान की समझ बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अर्ली ग्रेड लिटरेसी प्रोग्राम (ईजीएल) की गतिविधियों की […]