मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा पंडरिया के ग्राम ग्राम कुकदूर में की गई घोषणाएं
- क्रांति जलाशय की वर्षों से लंबित मांग को पूरा किया जायेगा।
- ग्राम कोदवागोड़ान में आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खोली जायेगी।
- हरिहर नाला पुल निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम पंचायत कुकदूर दैहान टोला यादव पारा में पुलिया निर्माण कराया जायेगा।
- ग्राम कुई में सर्व सुविधा युक्त आदिवासी सामुदायिक भवन का निर्माण।
- ग्राम पंचायत कुकदूर बैगापारा में ट्रांसफार्मर लगवाया जायेगा।
- नगर पंचायत पंडरिया को नगर पालिका बनाया जायेगा।
- सिंहपुर से छिरहा होते हुए कुलीडोंगरी मार्ग में सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
- बाघामुड़ा से नेउगांव तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम कुंडा में कॉलेज खोला जायेगा।
- दामापुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।