अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर रविवार को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, संयुक्त कलेक्टर श्री टीसी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
