मुंगेली, अक्टूबर 2022// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु समर्थन मूल्य पर 01 नवंबर से जिले के 66 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 97 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखने एवं धान उपार्जन तथा उसका परिदान शासन के निर्देशानुसार कराए जाने तथा धान खरीदी हेतु बंद व अवकाश दिवस शनिवार, रविवार में से किसी एक दिन धान उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किए जाने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण धान खरीदी कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा एवं समय-समय पर वहां के स्थिति की जानकारी कलेक्टर (खाद्य शाखा) एवं क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
नारायणपुर जिले के विद्यार्थियों ने किया बादल भ्रमण
जगदलपुर, मार्च 2023/ नारायणपुर जिला से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु दि.15 मार्च को बादल संस्थान पहुंचा।बादल पहुंच कर बच्चों ने बादल संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।बादल संस्थान में बस्तर की लोक कला, संस्कृति,रीति नीति के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है,बादल के […]
विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति का किया गया गठन
अम्बिकापुर 15 दिसम्बर 2023/शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन किया जाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।गठित टीम के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर श्री कुन्दन […]
कलेक्टर ने शहर की दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का लिया जायजाबिलासपुर, 8 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की शेफर स्कूल एवं कुदुदण्ड उमावि. में स्थापित दो मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विगत 2 अगस्त […]